Breaking
1 Mar 2026, Sun

शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए प्रमोद तिवारी, दी भावभीनी विदाई

सिवनी। महारानी लक्ष्मीबाई शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी कार्यालय में पदस्थ प्रमोद तिवारी के सेवानिवृत्ति होने पर स्कूल की प्राचार्या, स्कूल स्टाफ सहित अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें स्कूल में परिसर में शाम को हुए एक विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी।

अपने पैतृक ग्राम बिछुआ, खैरापलारी केवलारी जनपद के निवासी श्री प्रमोद तिवारी जी का जन्म माँ नर्मदा जी की गोद में बसे शहर मण्डला में निवासरत शासकीय सेवक श्री रेवाराम तिवारी एवं श्रीमती राजकुमारी तिवारी जी के घर में हुआ। आपकी शासकीय सेवा 15 जनवरी 1985 में पंचायत विभाग से प्रारंभ हुई आप अपने विभागीय दायियों का निर्वहन बड़ी निष्ठा से कर ही रहे थे कि सन 1996 में पंचायत विभाग को स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज कर दिया गया।

इस प्रकार आपकी शिक्षा विभाग में प्रथम पद स्थापना 17 अक्टूबर 1998 में हाई स्कूल कलारबांकी में लिपिक पद पर हुई तत्पश्चात् आप 16 जनवरी 2001 पदोन्नत होगर जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ हुए। सन 2007 तक आपने यहीं अपनी सेवाएं दी इसके पश्चात आपका स्थानांतरण केवलारी जनपद से शास. उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ। यहाँ आप मात्र तीन माह कार्यरत रहने के उपरान्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी में पुनः वापस होकर शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्थापना कार्यरत हुए तदुपरांत 2019 को आप म. ल. बा.शास. कन्या.उ. मा. विद्या. सिवनी कार्यालय में पदस्थ होकर आज पर्यन्त अपनी सेवाएं देते हुए आज यहां से ही सेवानिवृत हो रहे हैं। लगभग 41 वर्षों की सेवा के दौरान लगभग 48 विभागीय अधिकारियों के मातहत रहकर आपने न केवल समस्त कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जी.पी.एफ पासबुक का कुशल संधारण ही नहीं किया बल्कि सेवा निवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनकी सेवा निवृत्ति तिथि में ही जीपीएफ प्राधिकार पत्र प्राप्त कर सम्बन्धितों को सौंप दिया साथ ही आपने सेवा निवृत्ति सम्बन्धी मामलों में व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से आपने उनका भी निपटारा समय सीमा में करवाया।

इस प्रकार कार्यकुशलता, कर्तव्य निष्ठता, सेवाभाव और पूर्ण समर्पण युक्त आपका यह कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में सभी की हृदयस्थली में सदैव अंकित रहेगा।

आज दिनांक 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार को आपकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के अवसर पर संकुल एवं उसके अन्तर्गत आने वाली शालाओं के प्राचार्य, जनशिक्षक प्रधान पाठक, शिक्षक, एवं समस्त शिक्षिकाएं आपको भावपूर्ण विदाई देते हुए आपकी नवीन जीवन यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अभिनंदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

उक्त कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था प्रमुख डॉ श्रीमती आराधना राजपूत की कुशल नेतृत्व में किया गया मंच का संचालन श्री एलपी चौधरी एवं श्रीमती के सिंगमारे द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ के साथ-साथ एमएलबी संकुल के समस्त शिक्षकों का योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *