Breaking
19 Jul 2026, Sun

NEET में 549 स्कोर लाकर नैंसी नामदेव ने बढ़ाया नगर का मान

सिवनी। लखनादौन की होनहार छात्रा नैंसी नामदेव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 549 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, नगर और जिले का नाम रोशन किया है। नैंसी, लखनादौन निवासी अमित नामदेव, लक्ष्मी नामदेव की पुत्री एवं अनिल नामदेव की नातिन हैं।

देश की सबसे चुनौतीपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET में इस वर्ष कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नैंसी ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं लखनादौन नगर और सिवनी जिले में भी गौरव की भावना है।

परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने नैंसी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। नैंसी की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *