Breaking
21 Jul 2026, Tue

महावीर जयंति के संयोजक बने नीतेश गोयल


जन्म जयंती में सह संयोजक के रूप में कार्य करेंगे चंदन एवं शांतनु

सिवनी। भारतीय संस्कृति में चैत्र का पावन पवित्र मास विश्व वंदनीय जन जन के आराध्य प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव जी भगवान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम,वर्तमान शासन नायक भगवान श्री वर्धमान महावीर स्वामी एवं बजरंगबली भगवान श्री हनुमान के जन्मोत्सव को समर्पित रहा है।

जन्मोत्सव की इसी पावन श्रृंखला में चैत्र कृष्ण नवमी प्रथम जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव के एवं चैत्र शुक्ल त्रयोदशी की पावन तिथि भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को समर्पित है अपने आराध्यो के जन्म जयंती के महान पर्व को एक वृहत समारोह पूर्वक आयोजित करने के लिए जैन समाज व्यापक रूप से तैयारियों में जुटा हुआ है।

विगत दिनों श्री दिगम्बर जैन जनरल पंचायत की बैठक महावीर जयंती की तैयारियो के लिये श्री बड़े जैन मंदिर जी में आयोजित की गई जहां सर्व सम्मति से गोयल कंप्यूटर के संचालक श्री नितेश गोयल को जन्म जयंती का संयोजक मनोनीत किया गया वही चंदन जैन एवं शांतनु चौधरी को सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया.

जन्म जयंती की कार्यकारिणी गठित की गई


संयोजक बनने के पश्चात नितेश द्वारा समाज के सभी वर्गो की एक सभा आयोजित की गई जिसमे आयोजित कार्यक्रमो का प्रभारी सुनिश्चित कर जन्म जयंती की कार्यकारिणी गठित की गई.

इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी पारस जैन द्वारा महावीर जयंती संबंधी आवश्यक रजिस्टर फाईल आदि संयोजक मंडल को सोपे गये।

इस अवसर पर उपस्थित समाज के सभी वर्गो ने जन्म जयंती के कुशल संचालन हेतू नितेश चंदन शांतनू सहित पूरी समिती को शुभ कामनाये प्रेषित की।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *