Breaking
15 Jan 2026, Thu

आपकी खबरों से हम जनता के प्रति सजग रहते है : दिनेश राय मुनमुन

गांव व कस्बे की छोटी सी खबर भी राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बना सकती है : देवशंकर अवस्थी

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिल स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, अतिथियों ने रखे अपने विचार

सिवनी। सोशल मीडिया के बीच में आपको सर्ववाईव करना है और आप लोगों को आगे बढऩा है। आप हमारे परिवार के सदस्य है, सभी अपने तरीके से कार्य करते है। मैंने कभी नहीं माना की आप पत्रकार है मैं नेता हूं। तथ्यात्मक खबरे हमें अपनी कमियों को दूर करने का अवसर देता है, कमियां दिखाना भी एक कला है। आपकी खबरों से हम जनता के प्रति सजग रहते है। आपका एक महत्व व सम्मान आज भी बरकरार है इस बात को हम समझते है, जानते है। इस आशय की बात 07 जनवरी बुधवार को राशि लॉन में आयोजित राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती व देवऋर्षि नारद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल्लन व माल्यार्पण से किया।

सरस्वती वंदना परिषद के संस्कृतिक प्रभारी संजय जैन संजू ने प्रस्तुत की। मंचीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, विशिष्ठ अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन, कलेक्टर शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमेश शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश महासचिव समाज कल्याण प्रकोष्ठ तरूण कुमार सोनाने, प्रदेश प्रभारी शिवकुमार तिवारी, गृहनिर्माण समिति प्रदेश प्रभारी सुदेश कामले, संभागीय उपाध्यक्ष शिव चौरसिया, प्रदेश सचिव संतराम काम्बरे, सतीश अग्रवाल,मंचासीन रहे। साथ ही परिषद के जिला अध्यक्ष शरद दुबे, पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओपी दुबे भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर अपने परिवारिक कारणों के चलते बरघाट विधायक कमल मर्सकोले कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाये लेकिन उनके द्वारा फोन पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी को साधुवाद दिया गया।

मंचासीन अतिथियों का परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शाल-श्रीफल व फूलमालाओं से स्वागत किया। श्री राय ने आगे कहा कि पत्रकार भवन बनाने की मांग पर कई वर्षों से चर्चा हो रही है। मेरे पास भी यह विषय कई बार आ चुका है, मैं 10 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा भी कर चुका हूं, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण कार्यालय नहीं बन पाया है। कोई भी जगह निर्धारित कर ले, ताकि जल्द से जल्द पत्रकारों को अपना स्वयं का भवन मिल सके।

जब बात सिवनी के विकास की आये तो सदन को एक होना चाहिए : सुजीत जैन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुजीत जैन ने कहा कि समाज व शासन-प्रशासन के प्रति आपकी क्या भूमिका होना चाहिए यह मुझे बताने की आवश्यकता नहीं है, इस बात से आप भलिभांति परिचित है। पर जब बात सिवनी के विकास की आये तो, बात जब सिवनी को जो चाहिए उसकी आये तो मैं चाहता हूं की सम्मानीय संदन एक होना चाहिए, वहां पर किन्तु परंतु नहीं होना चाहिए। उन्होने सफल आयोजन के जिला इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों की एकजुटता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

श्रमजीवी बनना कोई आसाना काम नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने कहा कि श्रमजीवी बनना कोई आसान काम नहीं है। मैं दाबा करता हूं कि इस दुनिया में ऐसा कोई पेशा नहीं है जिसमें कठनाईयां ना हो, लेकिन इस पेशे की कुछ विशेषताएं है आपकी कुछ जिम्मेदारियां है वो आपके आदर्श के रूप में आपके सामने है। आपका अपना ओदा है आपका अपना प्रभाव है। इसी बनाये रखना आपकी जिम्मेदारी है।

तथ्यात्मक खबरे प्रशासन की मददगार बनती है:

कलेक्टर कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि आपकी खबरे लोगों को एजुकेट करने का कार्य करती है। समस्याओं से भी आप प्रशासन को अवगत कराते है। आप लोगों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण व संजिदा है, जिसकी समाज को सबसे अधिक आवश्यकता है। इसलिए पत्रकारिता को चौथा स्तभ कहा जाता है। इसलिए जरूरी भी है कि पत्रकारिता मजबूत हो और उनके कठिन परिश्रम को सम्मान मिले। उनके अथक प्रयासों को सम्मान दिया जाये। ब्रेक्रिंग न्यूज की होड़ होती है जिससे मुश्किले बढ़ी है। हम तक सही तथ्यात्मक खबर पहुंचेगी तो उस पर काम करने में प्रशासन को मदद मिलेगी। डॉक्टर, वकील का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा क खबरों के साथ भी कुछ ऐसी ही स्थिति है जो समाचार पत्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाती है। राष्ट्रीय महासचिव देवशंकर अवस्थी ने पत्रकारों की लेखनी और काम करने के तरीके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव व कस्बे की छोटी सी खबर भी राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान बना सकती है, लेकिन इसके लिए जमीनी स्तर पर पत्रकारों को सजगता से निरंतर प्रयास करने होंगे। मध्यांतर के बाद सम्मेलन के द्वितीय सत्र में पत्रकारों की समस्याओं उनके हितों व प्रशासनिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने अपना मार्गदर्शन दिया। प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक ने बताया कि परिषद पत्रकारों की सुरक्षा व हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कई विषयों को परिषद ने प्रमुखता से उठाया है पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों पर कार्यवाहियां भी हुई है। प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पत्रकारों को स्वयं का आवास दिलाने के लिए परिषद निरंतर प्रयासरत है। इस विषय पर मध्यप्रदेश सरकार से परिषद की चर्चा चल रही है। अनुरोध पटेरिया ने भी संगठनात्म विषयों को रखा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी ने सफलता पूर्वक कार्यक्रम पर जिला कार्यकारिणी व अध्यक्ष शरद दुबे को बधाई दी, साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव व प्रशांत शुक्ला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत करने की घोषणा मंच से की गई।

सभी अतिथियों को परिषद जिला इकाई की ओर से हमारी सिवनी की प्राकृतिक, एतिहासिव व धार्मिक धरोहर पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। बाक्स- हरियाली का दिया संदेश जिले की सभी ब्लॉक इकाईयों से पहुंचे अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मंचीय कार्यक्रम में आपना परिचय व समाचार संकलन में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। हरियाली का संदेश देते हुए परिषद की ओर से गांव व तहसील से पहुंचे सभी पत्रकार साथियों को पौधा भेट किया गया, साथ ही उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम कुशल मंच संचालन खेल शिक्षक संदीप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मंचासीन अतिथियों ने परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही आयोजन में विशेष सहयोग के लिए भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल का परिषद की ओर से शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अयोध्या विश्वकर्मा का भी शॉल-श्रीफल एवं फूलमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष शरद दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सहयोगियों, इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के शानू पाशा, सतीश शर्मा, संदीप ठाकुर, विनोद सोनी, राधेश्याम सनोडिया, गोपाल चौरसिया, लोकेश उपाध्याय, श्याम सोनी, आशीष गुप्ता, संतोष दुबे, महेन्द्र सनोडिया, नरेन्द्र सोनी, रवि सनोडिया, राजू तिवारी, राकेश मालवीय, विष्णु शर्मा, अनिल दामड़े, अयुब कुरैशी, चेतन गांधी, हसीब मोहम्मद, गगन विश्वकर्मा, मुकेश सेन का योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *