test
Breaking
14 Jun 2026, Sun

प्री-मानसून की धमाकेदार दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जगह हुआ जलभराव

सिवनी। जिले भर में प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जल निकासी के खराब इंतजामों के कारण शहर के कई मुख्य इलाके जलमग्न हो गए। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सिवनी में शनिवार शाम को शहर बरघाट समेत अन्य गांव में जोरदार बारिश से मौसम खुशनुमा कर दिया। शाम लगभग पांच-छह बजे से ही घने बादल दिखने लगे थे और अंधेरा छा गया। कुछ देर में ही तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश होने लगी।

मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार – लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा पर उमस के कारण यह 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। करीब एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

शहर बना तालाब, व्यवस्था की पोल खुली –
एक तरफ जहां बारिश ने मौसम खुशनुमा किया। वहीं दूसरी तरफ सिवनी की लचर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। वहीं शुक्रवार को हुई बारिश में शहर के प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। विवेकानंद वार्ड, टैगोर वार्ड, गंज इलाका, रेलवे स्टेशन इलाकों, हड्डी गोदाम, भैरोगंज समेत अनेक निचले स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *