test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

मायके में रखे सूटकेस से जेवर चोरी, एक माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

सिवनी/केवलारी। केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पांजरा निवासी एक महिला ने मायके में रखे अपने सूटकेस से सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उसके सोने के जेवर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए. काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पांजरा निवासी एक महिला 3 मई 2026 को अपनी ननद की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने सिवनी आई थी। विवाह कार्यक्रम के दौरान वह अपने मायके गंगानगर स्थित भाई प्रमोद तिवारी एवं भाभी पूजा उर्फ हेमलता नागेश्वर के घर ठहरी हुई थी।

महिला ने बताया कि 5 मई को विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान उसने अपने सभी सोने-चाँदी के जेवर पहन रखे थे. इसके बाद 10 मई की सुबह उसने अपने सोने-चाँदी के जेवर एवं कुछ नगदी एक स्टील के डिब्बे में रखकर सूटकेस के अंदर सुरक्षित रख दिए थे. 12 मई की दोपहर जब उसने सूटकेस खोलकर देखा तो जेवर रखने वाला स्टील का डिब्बा खुला हुआ मिला. जाँच करने पर उसमें रखे सोने के दो कंगन, कान के दो सोने के झाले, गले का छोटा हार, काली गुरिया वाला पेंडल सहित मंगलसूत्र तथा एक सोने की अंगूठी गायब थी.

महिला ने बताया कि जेवर नहीं मिलने पर उसने घर में मौजूद अपने भाई, भाभी और भतीजे से पूछताछ की तथा आसपास भी तलाश की, लेकिन चोरी गए जेवरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. महिला के अनुसार उक्त जेवर वर्ष 2007 में लगभग 90 हजार रुपये में खरीदे गए थे, हालांकि उनके बिल अब उपलब्ध नहीं है।

पीड़िता ने बताया कि वह लगभग एक माह तक अपने स्तर पर जेवरों की तलाश करती रही. जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसके द्वारा अपने पति धर्मेन्द्र तिवारी एवं पुत्री अनुप्रिया तिवारी के साथ थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है. महिला का कहना है कि चोरी गए जेवर सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकती है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *