पूत कपूत है तो उसके लिए धन मत जोड़ो, सपूत तो सब बना लेगा : उद्धव स्वरूप ब्रह्मचारी

खैरिटेक में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव, आज कृष्ण जन्मोत्सव

सिवनी। नगर के खैरिटेक क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मैरिज लॉन में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव में कथा वाचन पूज्य श्री उद्धव स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज (बागपत, उत्तर प्रदेश) के श्रीमुख से किया जा रहा है। बुधवार को यहाँ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

कथा वाचक ने श्रद्धालुजनों से कहा कि बच्चों को जन्म देने के बाद माता-पिता का कर्तव्य समाप्त नहीं हो जाता है बल्कि उस संतान को पढ़ा लिखा कर संस्कारवान, सदाचारी, सामाजिक स्वाबलंबी बनाए। यह उनका परम कर्तव्य होता है।  पूत कपूत तो क्यों धन संचय,  यदि योग्य बेटा है तो वह अपने आप सब कुछ बना लेगा। इसलिए कहा गया है की पूत सपूत है तो क्यों धन संचय करते हो और पूत (पुत्र) कपूत है तो क्यों धन संचय करते हो आपका जोड़ा हुआ धन कपूत पुत्र पूरा नष्ट कर देगा।

यहां धार्मिक आयोजन 4 जनवरी से शुरू हुआ है जो 10 जनवरी तक चलेगा।

कथा के दौरान श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का सरल व भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन के समापन अवसर पर 10 जनवरी को पूणाहुति, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन बाबूलाल बघेल, श्रीमती कुंदा  बघेल, राजा बघेल, निताशा बघेल, करम बघेल, विनिता बघेल, नीलम बघेल, खुशबू बघेल, राहुल बघेल एवं रीना बघेल के संयोजन में संपन्न हो रहा है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *