सिवनी। कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जिलापुर निवासी 55 वर्षीय शांतिबाई पति रोशन लाल कुमरे के ऊपर बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ के हमले से शांति बाई की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिबाई कुमरे रविवार को सुबह लगभग 10 बजे अपने गांव के समीप जंगल में महुआ की गुल्ली बीनने गई थी। तभी टाइगर ने उस पर हमला बोल दिया। दोपहर लगभग 2 बजे जब शांतिबाई अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हुए। गांव वाले जब जंगल पहुंचे तब वहां शांति बाई का शव मिला।
शव का पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
इसके साथ ही बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरई के पास भी एक बाघ ने महिला पर शिकार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

