Breaking
26 Jul 2026, Sun

कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रवासी

सिवनी। जिले के अंतर्गत पुलिस थाना उगली क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के यहां उपभोग कर्ता पेट्रोल डीजल की समस्याओं से जूझ रहे हैं।  केवलारी के पेट्रोल पंप में किसान कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर में लगने वाले डीजल को लेने के लिए पेट्रोल पंप में छोटे-बड़े डिब्बे केन रखकर डीजल पाने के इंतजार में पूरे दिन कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।

ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें और पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ तस्वीरों में स्पष्ट देखी जा रही है। वार क्राइसिस, होर्मुज स्ट्राइक जो लंबे समय से युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण परिवहन के दृष्टिकोण से ईंधन मुख्य रूप से डीजल और पेट्रोल की अब किल्लत बन रही है।

इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनको ऊपर से ही डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुछ पेट्रोल पंप संचालक दो पहिया बाइक स्कूटी चालकों को मात्र 100 रुपये तक का ही पेट्रोल दे रहे हैं।  जिसकी वजह से पेट्रोल पंपों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

उगली क्षेत्र के अंतर्गत चार पेट्रोल पंप संचालित हैं और बहुत बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में अभी वर्तमान में खरीफ फसल को लेकर मानसून सत्र के पूर्व व्यापक मात्रा में खेती किसानी के कार्य प्रगतिशील है। दिन रात 24 घंटे किसान जो आधुनिकता के इस दौर में ट्रैक्टरों पर आश्रित ही की खेती कर रहे हैं, जिन्हें जुताई, बखरनी, बोनी के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिलने के कारण कृषि कार्य भी अवरूद्ध हो रहा है।

बीते एक महीने में प्रत्येक पेट्रोल पंपों में सही तरह से फ्यूल की उपलब्धता न होने के कारण अल्टरनेट डे के आधार पर डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है।  पूर्ण रूप से गैलन और डब्बों में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है, केवल वाहनों में ही मिल रहा है, अपने वाहनों को ही ले जाकर उपयोग करता ईंधन की आपूर्ति कर रहे हैं। पां. छपारा के निकट गीता फ्यूल्स, ढुटेरा स्थित पेट्रोल पंप और मोहबर्रा में दो पेट्रोल पंप बिसेन पेट्रोलियम एवं गौरव पेट्रोलियम के द्वारा इस पूरे क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता कराई जाती है।  इस तरह की स्थिति से  कृषि कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है। खाद बीज के रेट भी अनाप-क्षण बढ़ रहे हैं। दुकानदारों को भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो रहा है।
पेट्रोल पंप संचालक से इस विषय पर बात करने पर पता चला की आने वाले समय में इतनी समस्या नहीं रहेगी। ग्राहकों को समस्या अभी वर्तमान में ही हो रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *