test
Breaking
14 Jun 2026, Sun

प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध प्रवेश, मत्स्याखेट, आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र गेम रेंज गुमतरा (कोर) के गश्ती दल को शनिवार को मुखबिर के माध्यम से प्रतिबंधित कोर क्षेत्र में अवैध प्रवेश एवं मत्स्याखेट की सूचना प्राप्त हुई। वन अमले द्वारा पुलिस दल के साथ संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलपुलडोह से खमारपानी मार्ग पर नाकाबंदी की गई।

इस दौरान बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से लगभग 128 कि.ग्रा. मृत मछलियाँ (02 नग जूट के बोरे, 02 नग नायलोन थैले एवं 01 नग प्लास्टिक कैरेट में भरी हुई) बरामद की गईं।

इस कार्यवाही में राजू पिता बुधमान विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी मरजातपुर (मौके से गिरफ्तार) तथा शरीफ खान पिता बशीर खान, उम्र 55 वर्ष, वाहन मालिक, निवासी खमारपानी (मौके से फरार) से उक्त सामग्री को जप्त कर वन्यप्राणी अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में प्रस्तुत किया गया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *