सिवनी। 1 मई 2025 से दिनांक 10 मई 2025 तक परम पूज्य संत शिरोमणि समाधिस्थ गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज व नवपट्टाचार्य श्री समयसागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद व परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महामुनिराज की पावन प्रेरणा से श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर राजस्थान के तत्वावधान मे गगनचुम्बी शिखरो से युक्त जिनालय व इतिहासिक रजत जिनेन्द्र अश्व रथ जैसी अनमोल विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की धर्म नगरी श्री पारसनाथ दिगंबर जैन अतिशयक्षेत्र सिवनी मे ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे आगंतुक विद्वान अभिषेक अयांश, अनुज बंडा, शरद बरगी, प्रसून के मार्ग दर्शन मे पहला भाग, दूसरा भाग, दर्शन पाठ, स्वयंभू स्त्रोत्र, तत्वार्थ सूत्र आदि की कक्षा लगाई जा रही है। जिसमे सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर अपने धर्म ज्ञान मे वृध्दि कर रहे है।






ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।