सिवनी

सिवनी से जबलपुर जा रही कार नगझर में पलटी

सिवनी। सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही एक कार बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में नगझर बायपास पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खाई में जा पलटी जिसमें कार में सवार नौ लोगों को चोटें आई हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घायलों को नागपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे कार में सवार लोग जब जबलपुर की और जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अपनी कार को सड़क किनारे मोड़ा जहां कार चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे खाई में जा गिरी व कार खाई में पलट गई। कार में सवार नौ लोग बताई जा रहे हैं, जिसमें सभी लोगों को चोटें आई हैं।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अलग-अलग चार एंबुलेंस से जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया। कार में सवार घायल एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल सिवनी में जारी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *