क्राइम मध्य प्रदेश सिवनी

ट्रक पलटा, अंगूर लूटने मची होड़

सिवनी। नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा अंगूर से भरा ट्रक बुधवार को सुबह बंडोल बायपास के पास पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरा अंगूर की पेटियां सड़क पर बिखर गई और अंगूर चारों तरफ बिखर गए। सड़क पर बड़ी मात्रा में बिखरे अंगूरों को देख लोगों की नियत डोल गई और वे अंगूर लूटने लगे। इस हादसे में वहां चालक परिचालक को मामूली चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीटी 7751 नागपुर से जबलपुर जा रहा था। ट्रक में अंगूर भरे हुए थे। ट्रक बंडोल बायपास के पास से जब गुजर रहा था, तभी ट्रक का टायर फट गया और तेज रफ्तार से जा रहा। ट्रक के चालक का ट्रक से नियंत्रण हट गया और ट्रक वहीं सड़क किनारे घूम कर पलट गया। जिसके चलते ट्रक में भारा अंगूर सड़क पर बिखर गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां से गुजर रहे लोगों ने व आसपास के स्थानीय लोगों ने बड़ी मात्रा में अंगूर लूट कर चले गए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *