सिवनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार जिले में अमानक नम्बर प्लेट, हूटर सायरन के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरू दत्त के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं अन्य थानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विगत सप्ताह में 150 एवं जिले के अन्य थानों द्वारा 140 वाहनों पर अमानक नंबर प्लेट लगाने हेतु कार्यवाही की गई है। इस प्रकार जिले में विगत सप्ताह अमानक नंबर प्लेट के 290 प्रकरणों में कार्रवाई कर 145000 का जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं यातायात पुलिस सिवनी द्वारा अनाधिकृत रूप से हूटर/सायरन का उपयोग करने वाले दो वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 6000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही थाना यातायात एवं कोतवाली पुलिस द्वारा निजी वाहनों पर लगे अनधिकृत स्टीकरों को भी निकलवाया गया।
यातायात पुलिस की सिवनी के नागरिकों से अपील है कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का ही उपयोग करें। वाहनों में अनाधिकृत रूप से हूटर / सायरन का प्रयोग न करे अन्यथा उक्त स्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। अभियान के दौरान 7587647905 पर संपर्क कर आम जन अभियान में सहभागी बन सकते है। अभियान 15 मार्च तक जारी रहेगा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।