सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कामेश्वरधाम ( कमकासुर) में जन्मे और ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के परम प्रिय शिष्य ब्रह्मचारी श्री कैवल्यानंद जी महाराज प्रभारी विश्व कल्याण आश्रम काली कोकिला संगम झारखंड बुधवार सुबह कुम्भपर्व युक्त मौनी अमावस्या की अति उत्तम तिथि में प्रयागराज की सर्वोत्तम भूमि में आपने भौतिक शरीर छोड ब्रह्मलीन हो गए।






ब्रह्मचारी बुधवार सुबह प्रातः 9:45 बजे मनकामेश्रर मंदिर क्षेत्र सरस्वती घाट प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जा रहें थे। तभी चलते समय के दौरान दिल का दौरा पड़ने प्रयागराज कुंभ शिविर में ब्रह्मलीन हो गए।
विश्व कल्याण आश्रम समीज के प्रभारी ब्रम्हचारी श्री केवल्यानंद जी महाराज 24 जनवरी को प्रयागराज गये थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके मे शोक की लहर छा गई है। वे आश्रम में 1976 से रह रहे थे और जगतगुरु शंकराचार्य के काफी करीबी माने जाते थे।
हाल ही में पाटोत्सव रथ यात्रा में शामिल हुए थे ब्रह्मचारी जी – मां भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता भगवती की पाटोत्सव रथ यात्रा परमहंसी गंगा झोतेश्वर से प्रारंभ होकर धूमा व मातृधाम होते रविवार को कामेश्वरधाम कमकासुर लखनवाड़ा पहुंची थी
रमेश मिश्रा, राजाराम दुबे ने बताया कि 6 दिसंबर को कामेश्वरधाम में हाल ही में विश्व कल्याण आश्रम झारखंड से आए ब्रह्मचारी केवल्यानंद महाराज ने ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की प्रतिमा प्रतिष्ठा की गई थी। जहां बड़ी संख्या में मौजूद कई गांव के ग्रामवासी पाटोत्सव रथ यात्रा में शामिल हुए थे।
पाटोत्सव रथ यात्रा कामेश्वरधाम में मां भगवती राजराजेश्वरी व बालाभवानी और गुरुदेव भगवान का पाटोत्सव रथ यात्रा गांव का भ्रमण किया जहां समस्त ब्रह्मचारी के साथ महामंडलेश्वर रामकृष्णानंद जी प्रमुख रूप से पाटोत्सव रथ यात्रा में सम्मिलित हुए थे। यहां महामंडलेश्वर महाराज द्वारा सभी को प्रवचन व आशीर्वाद दिया गया था। ब्रह्मचारी धारानंद जी, राघवानंद जी ने भी श्रद्धालुजनों को आशीर्वाद दिए थे।








ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।