सिवनी/केवलारी। एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या परियोजना वर्ष 2022- 23 की कार्य योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन विगत महीने सिवनी जिला पर आयोजित होने के उपरांत राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 नवंबर 2022 को संभाग मुख्यालय जबलपुर में प्रगत शैक्षिक संस्थान जबलपुर में आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सिवनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सी एम राइज विद्यालय केवलारी को शासन द्वारा दी गई थी थीमआधारित राज्य स्तरीय लोक नृत्यप्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। संस्था के प्राचार्य एल• आर• बछालिया, उप प्राचार्य अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन
एवं कत्थक नृत्य कला में निपुण आतिथी शिक्षिका सुश्री रमंशा सिंह महोबिया के निर्देशन में कक्षा आठवीं, नवमी में अध्ययनरत बालिकाओं में समीक्षा जंघेला ,प्रज्ञा जंघेला , आदि सिंह जंघेला , हिती नाविक, पारुल काकोडिया बाल कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत कर शासकीय सीएम राइज विद्यालय केवलारी सहित सिवनी जिले का नाम को गौरवान्वित किया है।लोक नृत्य प्रतियोगिता की दल प्रभारी श्रीमति अमिता सिंह, बिहारीलाल झारिया ,को कमिश्नर जबलपुर ,संचालक शिक्षा के द्वारा प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीएम राइज स्कूल को मिली सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियो गणमान्य नागरिकों ने संस्था प्रमुख एल आर बछालिया सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों , छात्राओं को शुभकामनाए संदेश दिया है।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।