सिवनी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार को रामपुर नैकिन के पास सुबह लगभग 8 बजे यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई। जिसके चलते बस में सवार लगभग 60 यात्रियों में से शाम तक 45 के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह लगभग 8:00 बजे सीधी से सतना जा रही एक यात्री बस नहर में गिर गई। बस में लगभग 60 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आ रही है। वही शाम तक 45 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में रीवा जोन के लगभग 700 जवानों को इस कार्य में लगाया गया है। नहर में पानी का तेज बहाव होने से कुछ लोगों के बहने की भी आशंका जताई जा रही है। सुबह हुई इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जवान लगे हुए हैं। परिजनों का रो-रो रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के शारदा पटना गांव में मंगलवार की सुबह सीधी से सतना जा रही बस नंबर एमपी 19 पी 1882 के चालक का संतुलन बिगड़ने से तेज रफ्तार बस बाणसागर की मैन कैनाल में जा गिरी। हादसे में 47 यात्रियों की मौत हो गई। 6 यात्री लापता हैं। वही 7 यात्रियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचा ली। कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने इस मौत की पुष्टि की है। 45 शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जबकि दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के समय 32 सीटर बस में ड्राइवर कंडक्टर और क्लीनर समेत 61 यात्री सवार थे। बस के नहर में डूबने और अपनी ही बस में सवार अपने इकलौते भांजे की मृत्यु की खबर पर बस मालिक कमलेश्वर सिंह परिहार को दिल का दौरा पड़ जाने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि बस में उनका इकलौता भांजा दिग्विजय सिंह (42) कंडक्टर था। मृतकों में दिग्विजय और बस का क्लीनर राजेंद्र द्विवेदी 40 भी शामिल है, जबकि बस के नहर में गिरते ही कूद कर भागा बस चालक बालेंद्र विश्वकर्मा (30) फरार है।
मृतकों में विमला द्विवेदी (40), प्रिया तिवारी 25, निमेष तिवारी 38, जगमोहन साकेत 30, श्यामलाल साकेत 40, हीरालाल शर्मा 60, लक्ष्मी पनिका 22, अमर साकेत 22, सुशीला प्रजापति 27, अथर्व गुप्ता 2 साल, पिंकी गुप्ता 25, रीना तिवारी 25, सुमित्रा कॉल 35, जगदीश प्रसाद गुप्ता 65, रामसुख साकेत 50, अशोक कुमार तिवारी 48, अनिल 40, कल्याण सिंह यादव 22, कविता यादव 25, अनिल पटेल 24, तपस्या पनिका 26, अवधेश प्रजापति 35, विमला प्रजापति 26,
राजकुमार प्रजापति 24, यशोदा विश्वकर्मा 30, कोमल सिंह 25, अनिल पटेल 23, रघुवेंद्र तिवारी 20, राजबली सिंह 20, प्रियंका सिंह 20, मनमोहन बैगा 35, अयोध्या पाल 40, शिवभान पाल 30, प्रदीप कुमार यादव, दिग्विजय सिंह चंदेल 42, अंकिता तिवारी 21, सुषमा सेन, अजय कुमार पनिका 30, राजकली यादव 28, विश्वनाथ यादव 30, पुष्पराज प्रजापति 32, सोमबाई, राजेंद्र द्विवेदी 40, आशा सिंह, सविता बैगा 25 शामिल हैं। वही रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के शारदा पटना गांव की 17 वर्षीय बेटी शिवरानी लोनिया और गांव के ही एक 32 वर्षीय सुरेंद्र लोनिया ने नहर में गिरी बस मैं अपनी जान बचाने की जुगत में फंसे यात्रियों की जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए नहर के 6 मीटर गहरे पानी में डूबी बस में फंसे पिता-पुत्र समेत 7 यात्रियों की जान बचा ली।



— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

