देश मध्य प्रदेश सिवनी

मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का अभिन्न अंग : विकास शर्मा

सिवनी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में संपूर्ण मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर जारी पौधरोपण कार्यक्रम के अनुक्रम में दिनांक 15.07.2022 को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के सचिव श्री विकास शर्मा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में संविधान के मूल अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के सचिव श्री विकास शर्मा द्वारा द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये बतलाया कि मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का अभिन्न अंग है। सभी नागरिकों के बुनियादी मानवाधिकारों को मौलिक अधिकारों के रूप में परिभाषित किया गया है। संविधान के भाग 3 में मौलिक अधिकारों का प्रावधान किया गया है।

मौलिक अधिकारों को छहः श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। 1. समानता का अधिकार 2. स्वतंत्रता का अधिकार 3. शोषण के विरूद्ध अधिकार 4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार 5. सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार 6. संवैधानिक उपचार प्राप्त करने का अधिकार। नागरिकों के जीवन में मौलिक अधिकार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश की सुरक्षा और विकास में सभी नागरिकों को अपनी भूमिका निभाने के लिये भारतीय संविधान में कुछ कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है जिन्हें मौलिक कर्तव्य कहते है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद  51 (क) में उन सभी कर्तव्यों का जिक्र किया गया है जिसका पालन करके हर व्यक्ति देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है। अनुच्छेद 51 (क) में कुल 11 प्रकार के मौलिक कर्तव्यों का वर्णन किया गया है। इसके साथ ही श्रीमान् विकास शर्मा जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में स्थापित किये गये विधिक साक्षरता क्लब का भी निरीक्षण किया गया तथा विधिक साक्षरता क्लब के प्रभारी शिक्षक को मासिक रूप से विधिक साक्षरता क्लब के अंतर्गत कक्षा 11वी एवं 9वी के छात्र-छात्राओं के मध्य साक्षरता क्लब की दिशा निर्देशिका अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के लिये निर्देशित किया गया तथा इसके साथ ही शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सी.एम.राइज, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी के प्राचार्य श्री एल.आर. बछलिया, उपप्राचार्य श्री ए.के. अवस्थी  अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा बढ-चढ़ कर भाग लिया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी में पीपल, बड़, आम, ईमली, अमरूद, ऑवला, जामुन व नीम आदि कुल 30 वृक्षों का रोपण किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *