Breaking
19 Jul 2026, Sun

आमाझिरिया : जीजा ने साले की कर दी हत्या, डूंडासिवनी पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

https://youtu.be/loLyEep_rns

सिवनी। शहर सीमा से लगे आईटीआई आमाझिरिया के निकट एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही डूंडासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिया के नीचे शव को बरामद कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं इस मामले में जीजा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साले की हत्या करने का मामला सामने बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई चूनाभट्टी ग्राम पंचायत छिड़िया पलारी निवासी करण पिता विष्णु (27) को उनके जीजा कैलाश (24) निवासी बिलखटा भीमगढ़ ने मंगलवार को सुबह अपने साले को घर से बुलाकर आसपास कहीं ले गया। जहां जीजा ने मौका पाकर अपने साले की हत्या कर पुराने बाईपास सड़क मार्ग के किनारे स्थित पुलिया के नीचे फेंक दिया। 2 दिन तक करन जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे और बुधवार को डूंडासिवनी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *