Breaking
23 Jul 2026, Thu

हथियार के सौदागर विक्रम व देवेश को सजा

सिवनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15/04/2015 को मुखबिर की सूचना पर बाहुबली चौक के पास विक्रम बघेल पिता राजकुमार निवासी चारगांव तथा देवेश पिता शेषराव पंचभाई निवासी पंचसील नगर भोपाल के पास से अवैध माउजर तथा कारतूस पुलिस ने बरामद की तथा पूछताछ मे दोनो ने बताया कि वे माउजर को बेचने की फिराक मे थे।

आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवनी के न्यायालय मे प्रस्तुत किया था शासन की ओर से सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अजय सल्लाम ने गवाह ओर दस्तावेज प्रस्तुत किये। न्यायालय ने प्रस्तुत दस्तावेज एवं गवाही के आधार पर आरोपीगण विक्रम बघेल एवं देवेश पंचभाई को धारा 25 धारा 27 आर्म्स एक्ट के तहत एक-एक वर्ष की सजा से दंडित किया है।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *