Breaking
22 Dec 2025, Mon

संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर : रवि सिंह बघेल

सिवनी। संस्कृत भारती सिवनी द्वारा आज स्थानीय एम.एल.बी विद्यालय सिवनी मे सरला,सुगमा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती माता के पूजन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।

उन्होंने कहा कि जहाँ संस्कृत बोली जाती है उस स्थान का वातावरण यज्ञ के समान होता है। इसलिए इस भाषा का प्रचार प्रसार होना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व एम.एल.बी.प्राचार्य एवं संस्कृत भारती संरक्षक दुर्गा शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का उल्लेख संस्कृत ग्रन्थों मे है। यह शब्द अपने आप मे बहुत विशालता लिये हुये है। संस्कृत भारती जिला अध्यक्ष डॉ के के चतुर्वेदी ने कहा कि जहाँ संस्कृत बोली जाती है वह स्थान बहुत ही पवित्र होता है। संस्कृत है तो संस्कृति है।

कार्यक्रम को संस्कृत भारती जिला मंत्री ताराचंद मिश्रा, मुकुन्द पाण्डे ने भी संबोधित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन संस्कृत भारती विभाग संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव ने संस्कृत भाषा मे किया। समापन वक्तव्य एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमति प्रेमी सिंग ने किया। इस अवसर पर श्रीमति आराधना राजपूत, आजमी मैडम विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकायें एवं छात्रायें उपस्थित थे।

  — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *