
सिवनी। जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य प्रारंभ है। मुख्य फसल गेहूँ, चना, सरसो इत्यादि फसलों की बोनी का कार्य लगभग 70 प्रतिशत हो चुका है। जिसमें कृषि विभाग द्वारा भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अन्तगर्त फसल प्रदर्शन डाले गये है उक्त फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण आज दिनांक 01/12/2021 को विकासखण्ड कुरई में कलेक्टर द्वारा किया गया।
विकासखण्ड कुरई अन्तर्गत ग्राम कलबोड़ी में कृषक नन्दकिशोर डहेरिया के खेत में पहुँचकर कलेक्टर द्वारा गेहूँ फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया, कृषक द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा फसल प्रदर्शन के रूप में किस्म GW451 लगाई गई हैं जो कि 115 से 120 दिन की किस्म है तथा 3 से 4 सिंचाई में प्रति हेक्टेयर लगभग 50 क्विटल उत्पादन प्राप्त होता है। इसके पश्चात ग्राम कलबाड़ी में कृषक अशोक डहेरिया के खेत में आत्मा परियोजना अन्तर्गत डाले गये मटर फसल के फसल प्रदर्शन का अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया गया। तदोपरांत कृषक श्रीमति सुनीता सनोडिया के खेत में लगी सरसों की फसल का निरीक्षण कर कलेक्टर द्वारा कृषकों को उन्नत खेती करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
कृषकों को समय पर उर्वरक प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से सेवा सहकारी समिति मोहगांव में भण्डारित यूरिया, सिंगल सुपर फास्फेट, काम्पलेक्स उर्वरकों के भण्डारण एवं धान उपार्जन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई।
ग्राम सुकतरा में कृषक शादिक खान के खेत में पहुँच कर कलेक्टर द्वारा गेहूँ फसल प्रदर्शन किस्म GW451 का भी अवलोकन किया। ग्राम बिछुआ में महिला समूह द्वारा की जा रही मशरूम खेती का अवलोकन कर कलेक्टर द्वारा इस नवाचार को बड़े स्तर पर करने हेतु निर्देशित किया, उक्त भ्रमण कार्यक्रम कलेक्टर के साथ उपसंचालक कृषि सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिवनी, सहायक संचालक उद्यान सिवनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुरई एवं क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहें।




— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।