test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

महाकाल ट्रेडर्स सुनवारा खाद बीज दुकान सील, मिली 560 बोरी,,,

सिवनी विज्ञापन

सिवनी। किसानों को कृषि कार्य के लिए खाद-यूरिया बेचने के लिए सुनवारा में महाकाल ट्रेडर्स नाम से खुली खाद बीज दुकान को सहायक संचालक कृषि विभाग के अधिकारी ने सील कर दिया है। इस मामले की शिकायत सुनवारा चौकी में कर दी गई है। जहां दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

सुनवारा चौकी प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि गांव सुनवारा स्थित महाकाल ट्रेडर्स संचालक राहुल साहू की दुकान में 560 बोरी यूरिया मिली। दुकान संचालक के खिलाफ किसान द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जांच करने सहायक संचालक कृषि विभाग प्रफुल्ल घोड़ेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने महाकाल ट्रेडर्स दुकान में यूरिया का परमिट तो सही पाया लेकिन यूरिया की खरीदारी जहां से करना था दुकानदार ने दूसरी अन्य दुकानों से यूरिया की खरीदारी की थी।

इस मामले की शिकायत जब अधिकारी के पास पहुंची तो अधिकारी ने जांच में शिकायत को सही पाया। जिसके चलते दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/ 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दुकान को सील कर दी गई है। दुकान में 560 बोरी यूरिया मिली। दुकान संचालक द्वारा लाइसेंस के नियम की शर्तों का उल्लंघन किया जाना पाया गया व इस मामले में सहायक संचालक कृषि विभाग के अधिकारी प्रफुल्ल घोड़ेश्वर ने बताया कि जिले में इस प्रकार की कहीं भी लापरवाही पाई जाएगी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिवनी विज्ञापन

https://santoshdubey990325684.lifemitra.com/

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *