Breaking
2 Mar 2026, Mon

27 को जिले भर के काल भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी काल भैरव जयंती

सिवनी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री काल भैरव जयंती 27 नवंबर शनिवार को मनाई जाएगी। अमर टॉकीज के सामने श्री काल भैरव मंदिर हर्षोल्लास के साथ काल भैरव जयंती मनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

वहीं जिला मुख्यालय से केवलारी मार्ग पर लगभग 6 किलोमीटर दूर भुरकलखापा स्थित काल भैरव मंदिर में भी पूजन बाद दोपहर से रात तक भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री काल भैरव उत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि शनिवार 27 नवंबर को काल भैरव जयंती के अवसर पर सुबह अभिषेक पूजन हवन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

काल भैरव अष्टमी आज विशाल भंडारा एवं हवन पूजन
भगवान शंकर के षष्टम छठवे अवतार के रूप में जाने माने वाले बाबा कालभैरव अष्टमी आज 27 नवंबर दिन शनिवार को पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई जाएगा। बाबा काल भैरव मंदिर समिति मंडला रोड नगारखाना घाटी में स्थापित बाबा मंदिर के प्रमुख सेवादार सुरेन्द साहू, भोमा ने बताया है कि इस दिन प्रात ब्रह्म मुहूर्त से काल भैरव का जलाभिषेक दूग्ध अभिषेक के साथ ही भस्म आरती की जाएगी। पश्चात पूरी अनुष्ठान के साथ हवन पूजन किया जाएगा।

मंदिर समिति के एक अन्य सेवादार राकेश यादव ने बताया कि इन आयोजनों के पश्चात मंदिर परिसर मंडला रोड पर विशाल भंडारा प्रसाद वितरण आयोजित किया जाएगा।
मंदिर समिति ने समस्त धार्मिक जनों से इस काल भैरव अष्टमी आयोजन में सम्मिलित हो धर्म लाभ देने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि मंडला रोड के इस बाबा काल भैरव मंदिर में प्रति सप्ताह गुरुवार को विशेष पूजन के साथ भंडारा प्रसाद किया जाता है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *