test
Breaking
16 May 2026, Sat

आज सोमवार शाम को लखनवाड़ा में महाआरती में उमड़ा जनसमुदाय

सिवनी। नगर सीमा से छिंदवाड़ा रोड स्थित लगभग 3 किलोमीटर दूर वैनगंगा धाम लखनवाडा में नदी तट पर सोमवार की शाम 6:00 बजे महाआरती की गई। सोमवार को होने वाली महाआरती गंगा आरती में लखनवाड़ा गांव व आसपास के गांव के ग्रामवासी व शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

महाआरती में एसडीएम व एसडीओपी पुलिस सुश्री पारुल शर्मा, महिला शक्ति संगठन कि मातृशक्ति व कई गांव के सरपंच, सचिव व ग्रामवासी, समाजसेवी, लखनवाड़ा थाना प्रभारी नवीन जैन व पुलिस बल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए गीत संगीत की धुन में वैनगंगा नदी की महाआरती की गई इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

अब प्रत्येक शनिवार को होगी महा आरती – मां वैनगंगा लोक शक्ति अभियान समिति के पदाधिकारियों व थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की शाम महाआरती के प्रारंभ के बाद आगामी शनिवार की शाम 6:00 बजे महाआरती का आयोजन अब प्रत्येक शनिवार को होगा । प्रत्येक शनिवार को शाम विधि विधान से आरती की जाएगी, जो यह क्रम निरंतर चलेगा। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक वैनगंगा नदी तट की साफ-सफाई अभियान भी नियमित रूप से चलेगा। इस साफ सफाई अभियान में जो भी सहयोग देना चाहते हैं वह भी दे सकते हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *