test
Breaking
30 Jun 2026, Tue

कस्तूरबा वार्ड में मिला कोरोना पॉजिटिव, 3 ठीक हुए, 30 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 27 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र के कस्तूरबा वार्ड में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है वहीं 3 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए है।  प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  53164  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1468 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1428  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  30 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 28 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *