test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

कुएं में गिरे पैंगोलिन को किया गया रेस्क्यू

सिवनी। उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर 21 को प्रात: 9.30 बजे ग्राम खवासा निवासियों के द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी खवासा बफर राहुल उपाध्याय को गांव के मस्जिद के पास वाले कुएं में एक पैंगोलिन के गिरे होने की सूचना दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही परिक्षेत्र अधिकारी खवासा बफर राहुल उपाध्याय, वनरक्षक भूपेंद्र राजपूत एवं वीरेंद्र कुमरे के द्वारा पैंगोलिन को कुएँ से रेस्क्यू कर सुरक्षित वन चेतना केंद्र खवासा लाया गया जहाँ वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ अखिलेश मिश्रा द्वारा पैंगोलिन का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे पैंगोलिन पूर्ण रूप से स्वस्थ पाया गया। तत्पश्चात पैंगोलिन की रेडियो टैगिंग कर स्वस्थ रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। पूर्व में भी रेस्क्यू किये गए तीन पैंगोलिन की रेडियो टैगिंग कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था, जिसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *