Breaking
13 Nov 2025, Thu

रविवार शाम कांग्रेसियों ने जिले व नगरी क्षेत्र की व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

सिवनी। जिले व नगरीय क्षेत्र में व्याप्त समस्यो के त्वरित निराकरण के संबंध में जिले भर के कांग्रेसी एकजुट होकर रविवार की शाम 5 बजे शुक्रवारी चौक पर समस्याओं के निराकरण के लिए लिखे तो जापान अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय में नगरपालिका द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर अंकुश लगाने जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहती है जो निम्नानुसार है।

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में मरीजो की संख्या के हिसाब से डॉक्टर और जॉच उपकरण एवं चिकित्सा समाग्री उपलब्ध नही है डाक्टरों और चिकित्सा समाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए।
बिजली बिलो में की गयी बेतहाशा वृद्धि को तत्काल कम किया जाए। नियम विरूद्ध चल रहें अलोनिया टोल को तत्काल बंद किया जाय और फुलारा टोल को सिवनी जिले की सीमा से बाहर किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास कंडीपार में अधूरे पड़े मकानों का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाय, कार्य को बाधित करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

चिल्लर सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाय, सिवनी की खस्ताहाल सड़कों व पुलो को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।

सिवनी मेडिकल कालेज जिसका भूमि पूजन तीन वर्ष पूर्व किया था, मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। सिवनी में विशेषकर बच्चों को बुखार की शिकायत बढ़ रही है डेंगू फैल रहा है सिवनी नगरपालिका बीमारी की रोकथाम के लिए समुचित कदम उठाये।

कछुआ गति से जल रहा नवीन जलावर्धन योजना में तेजी लाकर सभी नये नल कनेक्शन में अतिशीद्य जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। सिवनी की यातायात व्यवस्था दुरूस्त की जाए, वाहनों की जांच के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाए। मोहगांव- खवासा फोरलेन निर्माण के समय सिवनी जिले में खोली गयी अंतर्राज्यी परिवहन चौकी घंसौर, आमागढ़ एवं फुलारा में अवैध वसूली का अड्डा बन गयी हैं इन्हें तत्काल बंद किया जाए।

सिवनी नगरपालिका में भवन नामांतरण प्रकरणों में समस्त दस्तावेज जमा होने के बाद भी नामांतरण में बहुत अधिक विलम्ब हो रहा है। भवन नामांतरण अतिशीद्य किये जाए।

सिवनी नगरपालिका में कर्मचारियों की पेंशन और एनपीएस और ईपीएफ की राशि में गढ़बड़ी की जा रही है जिसको लेकर कर्मचारियों में असतोष है अतः पेंशन, एनपीएस और ईपीएफ की जमा राशि की जानकारी कर्मचारियों को प्रतिमाह दी जाए। सिवनी नगरपालिका में अनेक कर्मचारियों के मृत होने से पद रिक्त है कार्य प्रभावित हो रहें है। मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्य को भर्ती करने का कष्ट करें। मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य में की जाए। जिले में यूरिया ओर डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पेंच नहरों का दुस्तीकरण किया जाए। दोषि अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने सभी जनहितैषी मांगो पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेकर, निराकरण करने की मांग की है। इस मौके पर जिले भर के कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *