Breaking
15 Oct 2025, Wed

सिवनी चर्च में क्रिसमस के दिन सेवक सत्यार्थी की हार्ट अटैक से मौत

सिवनी। ईसाईयों का मुख्य पर्व क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर को यीशु के जन्म उत्सव पर मनाया जाता है। शुक्रवार को क्रिसमस-डे (बड़ा दिन) 25 दिसंबर की दोपहर कचहरी चौक स्थित सीएनआई सिवनी चर्च में 65 वर्षीय सेवक सत्यार्थी पिता स्वर्गीय छोटेलाल सत्यार्थी निवासी डॉ पी सूर्या के मकान के पीछे बारापत्थर सिवनी के रहने वाले की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवक सत्यार्थी क्रिसमस पर्व पर कचहरी चौक स्थित चर्च में मौजूद थे अपने परिजनों नाते रिश्तेदारों के साथ खुशियां मनाते हुए वे दोपहर लगभग 2:00 बजे उन्होंने सभी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन के बाद उनको तकलीफ हुई। परिजनों ने उपचारार्थ दोपहर लगभग 2:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। सेवक सत्यार्थी कि क्रिसमस के दिन हार्ट अटैक से मौत होने पर परिजनों व ईसाई धर्मावलंबियों में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवक सत्यार्थी की धर्मपत्नी का 2 साल पहले ही निधन हो गया था। परिवार की पूरी जिम्मेदारी पिता के कंधों पर ही थी। इनकी दो बेटी एक बेटा हैं। जिसमें एक बेटी का विवाह हो गया है। अपने पिता की मौत पर बेटा-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *