test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

थ्रेसर से निकली चिंगारी, खलिहान में रखी दो लाख कीमत धान हुई जलकर खाक

सिवनी/कुरई। विकासखंड कुरई के अंतर्गत गांव गोरखपुर में  गुरुवार को दोपहर  थ्रेसर से धान की गाहनी करने के दौरान निकली चिंगारी से किसान की धान की फसल आग की चपेट में आने से जल गई।

धान की खरी में आग लगने से किसान का लगभग दो लाख रुपए कीमत की धान जल जाने के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जगदीश पिता किशन लाल निवासी गोरखपुर के यहाँ गुरुवार  दोपहर 2 बजे थ्रेसर से धान की गाहनी करते समय धान के (खरी) खूबी में लगी आग काफी नुकसान हुआ। किसान ने बताया कि  लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल  लगाई गई थी  धान की फसल कटाई के बाद घर के पास  खलिहान में रखी गई थी।  आग से 8 एकड़ भूमि की फसल हुई जल कर नष्ट हो गई। लगभग  70% धान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।  ग्रामवासियों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *