सिवनी। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के निर्देशों के तहत जिला चिकित्सालय सिवनी के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (DSRC) में जन-जागरूकता के लिए आधुनिक पहल शुरू की गई है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत: आप खुद ही, अपने मोबाइल से स्व-मूल्यांकन कर सकते हैं और इसमें आपकी पूरी गोपनीयता बनी रहती है। किसी को बताने की जरूरत नहीं, कोई सवाल-जवाब नहीं। बस QR कोड स्कैन करें और कुछ आसान सवालों के जवाब दें।
ध्यान रखें: रिस्क हो तो जांच करवाइए। समय पर जांच से ही बचाव संभव है। ICTC पर जांच पूर्णतः निःशुल्क व गोपनीय है।
एमएच कोऑर्डिनेटर श्रीमती कविता खोपड़ा गढ़े, नर्सिंग ऑफिसर माया बामने एवं DSRC काउंसलर फौजिया अंजुम तीनों ने मिलकर गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ सामान्य महिलाओं और पुरुषों को भी क्यूआर (QR) कोड के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
तीनों ने ही लोगों को बताया कि यहां हर चीज गोपनीय रखी जाती है। स्व-मूल्यांकन से लेकर जांच तक आपकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहती है, इसलिए बिना किसी झिझक के इस सुविधा का लाभ उठाएं और रिस्क हो तो जांच जरूर करवाएं।
It’s Confidential! आपकी गोपनीयता हमारी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय एड्स हेल्पलाइन: 1097
रिस्क हो तो जांच करवाइए – झिझक नहीं, जागरूकता जरूरी है।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

