सिद्धेश्वर शिव मंदिर महाराज बाग में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह
सिवनी। भक्तों की सहायता करने भगवान खंबे से भी प्रकट हो जाते हैं ।पृथ्वी में अधर्म , दुष्टों का नाश,और सज्जनों का दु:ख दूर करने, हेतु स्वयं परमात्मा अवतार लेते हैं। उक्ताशय के सारगर्भित प्रेरक उदगार, भैरोगंज महाराज बाग में प्रतिष्ठित सिद्धेश्वर शिव मंदिर में, विगत 5 जून से चल रहे भागवत कथा प्रसंग के पांचवें दिन, बाल व्यास प्रेमकृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से नि:सृत हुए।
कथा प्रसंग में विद्वान बाल व्यास ने धारा प्रवाह मनमोहक शैली में, भगवान के प्रमुख अवतारों की कथा सुनाते हुए, सूर्यवंश में राम अवतार तथा चंद्रवंश में कृष्ण जन्म का सजीव चित्रण किया। कथा रसिक पं हीरामन तिवारी ने बताया कि नित्य प्रातः स्मरणीय द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री, स्वरूप आनंद सरस्वती सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से तथा अपने गुरुवार संस्कृत आचार्य पंडित जानकी वल्लभ मिश्र जी की आज्ञा से, हथनापुर निवासी स्वनामधन्य पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी एवं उनके विद्वान पुत्र बाल व्यास प्रेमकृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत एवं पुरुषोत्तम मास महात्म कथा, अखंड रामायण पाठ ,भगवान शिव का अभिषेक एवं हवन का दिव्य आयोजन चल रहा है।
सीमित संसाधनों तथा मंदिर के छोटे प्रांगण व ग्रीष्म ऋतु की गर्मी के रहते भी भैरोगंज क्षेत्र के कथा रसिक नर-नारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 तक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान के वांग्मय स्वरूप का साक्षात्कार कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
विगत दिवस के कथा प्रसंग में सैकड़ो श्रद्धालु नर नारियों के साथ ही पंडित रमेश कुमार तिवारी, जिला ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष पं.ओमप्रकाश तिवारी, श्रीमती गीता संतोष अवस्थी, श्रीमती हेमलता हीरामन तिवारी, श्रीमति सरिता हीरापं निरंजन मिश्रा ,श्रीमती नीतू अरविंद तिवारी, श्रीमती दुर्गाबाई ठाकुर, श्रीमती पिंकी दुबे, मयंक तिवारी, दीपक तिवारी, सुनील शुक्ला ,लोकेश पिंटू उपाध्याय, रमेश पाठक , चंद्रकुमार तिवारी ,बृजमोहन ठाकुर, रमेश पाठक एवं पत्रकार रामदास ठाकुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

