Breaking
16 Feb 2026, Mon

धूमधाम से मनाई गई पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

सिवनी/घंसौर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धा पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल घंसौर के द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर स्थानीय विश्राम गृह में मनाया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया अंतोदय समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जैन द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेईजी का जन्म दिवस मनाया गया जनपद पंचायत घंसौर के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री के द्वारा देश के 9 करोड़ किसानों को 18000 रुपये करोड़ की राशि वितरण का सीधा प्रसारण देखा गया। एवं क्षेत्रीय किसानों को सम्मान निधि पत्रक दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रमोद पटेल जनपद पंचायत के अध्यक्ष रविंद्र परते उपाध्यक्ष पंडित विजय तिवारी देवेंद्र जैन संजय सिंह सिसोदिया युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र, सचिन जैन, ग्राम सरपंच आनंद मरकाम, मनोज यादव, मुकेश तिवारी, साहिल जैन, राज सरकार, सौरव जैन, डंपी अजय सेन, तरुण जैन, जितेंद्र नायक, शारदा नेमा के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार नायब तहसीलदार मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अनेक शासकीय कर्मचारी अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *