Breaking
20 Jul 2026, Mon

15 साल की नाबालिक युवती को लेकर भागा आरोपी पहुँचा जेल

सिवनी/आदेगांव। 15 साल 7 महीने की नाबालिक युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के नेतृत्व में थाना आदेगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले का विवरणप्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आदेगांव में दिनांक 15.05.2026 को गुम इंसान क्रमांक 27/26 एवं अपराध क्रमांक 88/26, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थी ने आशंका जताई थी कि उनकी 15 वर्ष 7 माह की नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ियों को जोड़ते हुए दिनांक 1 जून 2026 को अपहृत बालिका को जबलपुर से सकुशल दस्तयाब किया। आरोपी अखिलेश चौकसे, निवासी ग्राम रहली को विधिवत गिरफ्तार कर चिकित्सकीय व वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय कार्य इस सफलता में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन, थाना प्रभारी आदेगांव आशीष कुमार धुर्वे, सउनि बलदेव श्रीवास्तव, प्रआर. 69 अमर उईके, प्रआर. 21 शोएब खान, आर. 730 सरवन मरकाम, आर. 620 जयप्रकाश उईके, सै. 226 नारद धुर्वे एवं ग्राम रक्षा सदस्य विकास यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *