सिवनी। जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री के आतिथ्य में दिनांक 23 सितम्बर 2021 को दोपहर 3:00 बजे से मिंटो हॉल भोपाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तर पर भी मानस भवन सिवनी में उक्त कार्यक्रम में कृषकों की भागीदार सुनिश्चित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमति मीना बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत सिवनी अशोक तेकाम, राष्ट्रीय महामंत्री सहकार भारती अजय डागोरिया जी जिला मंत्री ओम ठाकुर सदस्य प्रमंडल बोर्ड जवाहर लाल नहेरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, परसराम सनोडिया पूर्व उपाध्यक्ष छत्रपाल सनोडिया पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमति रूकमणी सनोडिया की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख, मत्स्य पालन विभाग से के. एल. मरावी उपसंचालक, पशु पालन विभाग से मनीष शेन्डे सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग से श्रीमति आशा उपवंशी वासेवार सहायक संचालक द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की तकनीकि जानकारी दी गई।

सम्माननीय अतिथियों के द्वारा टीकाराम यादव लखनादौन को एग्री इन्फ्रॉस्ट्रक्चर फंड़ योजना अन्तर्गत वेयर हाउस निर्माण हेतु 45 लाख रूपये राशि का स्वीकृति पत्र, एक हितग्राही को कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना हेतु अनुदान राशि का स्वीकृति प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले में 7 नये बीज ग्रामों का शुभारंभ भी किया गया। इस के साथ ही स्प्रिंकलर / पाईप लाईन 10 कृषक, नलकूप खनन 5 पंप सेट 2 कृषकों को स्वीकृति आदेश दिये गये। इसके पश्चात 10 कृषकों को स्वाईल हैल्थ कार्ड, मसूर की मिनीकिट 10 अलसी मिनीकिट 10, सरसों मिनीकिट 10 कृषकों को वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिले के 370 कृषक ने भाग लिया। जिला जनपद पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं किसान भाईयों सम्मिलित होकर माननीय मुख्यमंत्री जी म.प्र. शासन के सीधे प्रसारण कार्यक्रम का लाभ लिया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मिंटो हॉल भोपाल में सिवनी जिले से पौनार कृषक उत्पादक संगठन द्वारा जीराशंकर चावल का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।






— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

