Breaking
13 Nov 2025, Thu

आज नगर के 5 केन्द्रों में लगेगी वेक्सीन

सिवनी। नगरीय क्षेत्र में दिनांक 24 सितंबर को प्रातः 08ः00 से शाम 06:00 बजे तक, नगर के 05 टीकाकरण केन्द्रों मे वेक्सीनेशन किया जावेगा।

जिन व्यक्तियों ने अभी तक वेक्सीन नही लगवा पाए है वे निम्न केंद्र में जाकर 💉 वैक्सीन लगवा सकते है एवं साथ मे आधार कार्ड व समग्र आईडी ले जाकर उक्त सभी केंद्रों में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।

💉 टीकाकरण केन्द्र निम्नानुसार है👉-

  1. शा.पॉलीटेकनिक कॉलेज बारापत्थर सिवनी
  2. बाहुबली लॉन बारापत्थर सिवनी
  3. मिशन हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिवनी
  4. शा. उर्दू कन्या शाला म्युनिसिपल ग्राउंड बस स्टैंड सिवनी
  5. शा.तिलक स्कूल सिवनी

प्रदेश में 27 सितम्बर को पुन: टीकाकरण महाअभियान : मुख्यमंत्री

प्रथम डोज का शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य

सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 27 सितम्बर को पुन: टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में प्रमुखता से प्रदेश के उन पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जाएगी, जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। महाअभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन प्रथम डोज लग जाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूर्व महाअभियानों की तरह इस महाअभियान में भी जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।    

क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से चर्चा

इस सिलसिले मे मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे जिला, विकासखण्ड, वार्ड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाना है। इसके लिए वैक्सीन कारगर उपाय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन की नि:शुल्क उपलब्धता करवा कर पुण्य का काम किया है। अब हम सबका दायित्व बनता है कि सभी पात्र लोग वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाये। उन्होंने कहा कि अभी तक वैक्सीनेशन में जो उपलब्धियाँ प्राप्त की गई है, उसमें जन-भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता। जिला, विकासखण्ड, वार्ड और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाकर पूर्व के दो टीकाकरण महाअभियान को सफलता दिलाई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तीसरे टीकाकरण महाअभियान में भी क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

 प्रदेश में अब तक वैक्सीन के 5.91 करोड़ से अधिक डोज लगे – प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण माह जनवरी 2021 से निरंतर जारी है। अभी तक प्रदेश में 5 करोड़ 91 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। इसमें से 4 करोड़ 59 लाख 49 हजार 20 नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज और 1 करोड़ 31 लाख 72 हजार 210 नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

सभी वर्गों से सहयोग की अपील – मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिये सभी वर्गों से अपील की है कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिये सभी लोग स्व-प्रेरणा से आगे आये और महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, धर्मगुरूओं, मीडिया प्रतिनिधि, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील करें, जिससे अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकें।   

जिले में 8 लाख 89 हजार 225 व्यक्तियों ने लगवाया वैक्सीन का प्रथम डोज

आम जनों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत व्यक्तियों का वैक्सीनेशन पूर्ण करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। अब तक 10 लाख 83 हजार 547 पात्र जनसंख्या के विरूध्द 8 लाख 89 हजार 225 व्यक्तियों ने अपना प्रथम डोज तथा एक लाख 94 हजार 478 व्यक्तियों ने अपने दोनों डोज पूर्ण कर लिये हैं। जिसकी विकासखंडवार जानकारी अनुसार गोपालगंज में एक लाख 40 हजार 980 व्यक्तियों ने प्रथम डोज तथा 31 हजार 770 व्यक्तियों ने व्दितीय डोज लगवायें हैं। कुरई विकासखंड में 81 हजार 887 ने प्रथम तथा 17 हजार 600 व्यक्तियों ने व्दितीय, बरघाटा में एक लाख 22 हजार 857 ने प्रथम तथा 19 हजार 960 व्यक्तियों ने व्दितीय, केवलारी विकासखंड में एक लाख एक हजार 628 ने प्रथम, 22 हजार 266 ने व्दितीय, धनौरा विकासखंड में 55 हजार 250 ने प्रथम तथा 13 हजार 128 व्यक्तियों ने व्दितीय डोज पूर्ण कर लिये है। इसी तरह घंसौंर विकासखंड ने 85 हजार 595 ने प्रथम तथा 13 हजार 880 ने व्दितीय डोज, लखनादौन में एक लाख 28 हजार 840 ने प्रथम तथा 22 हजार 252 ने व्दितीय, छपारा में 79 हजार 211 ने प्रथम तथा 14 हजार 81 ने व्दितीय, सिवनी नगरीय क्षेत्र में 92 हजार 977 ने प्रथम तथा 39 हजार 541 ने व्दितीय डोज पूर्ण कर लिये हैं। जिले की पात्र जनसंख्या का 82 प्रतिशत द्वारा 22 सितंबर तक अपना प्रथम डोज पूर्ण कर लिया गया है तथा 22 प्रतिशत जनसंख्या द्वारा व्दितीय डोज लिया गया है।

कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा 27 सितंबर तक सभी पात्र जनसंख्या को कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज पूर्ण करवाने की मुहिम चलाई जा रही है। वैक्सीनेक्सीन से छूटे आम जनों से अपील की गई है कि अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र पहुंचकर वैक्सीन अवश्‍य लगवायें। स्वयं तथा अपने परिवार को कोरोना संक्र्रमण से सुरक्षित करें।    

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *