गौरव स्वर्णकार महिला मंडल ने धारावाहिक ‘और भई क्या चल रहा है’ फेम अभिनेता पंकज सोनी का किया सम्मान

सिवनी। हमारे शहर सिवनी की आन बान और शान पंकज सोनी &TV के धारावाहिक ‘और भई क्या चल रहा है’ मैं *बृज बिहारी मिश्रा* के रोल पर अभिनव कर रहे हैं एवं रंगमंच के प्रख्यात कलाकार अल्प प्रवास पर सिवनी पहुंचे हैं। गौरव स्वर्णकार महिला मंडल सिवनी के द्वारा सम्मान किया गया।

आशीष सोनी ने पंकज सोनी को तिलक लगाया एवं प्रकाश सराफ, मनीष, सुनील के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके पश्चात गौरव स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संजना सोनी एवं इंदिरा सराफ तथा पूरी टीम के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर पंकज सोनी का स्वागत तत्पश्चात पंकज के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। जिसमें उन्होंने बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने तथा बच्चों को प्रोत्साहन देने की बात कही। तत्पश्चात नरेंद्र कौशल एवं श्याम सोनी, प्रकाश सराफ के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए।

महिला अध्यक्ष संजना के द्वारा स्वागत विचार व्यक्त किए गए। साथ ही इंदिरा सराफ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम में संजना सोनी, इंदिरा सराफ, रजनी कौशल, सोनिया सोनी, रंजीता सोनी, सरला सोनी, हीरा सोनी, खुशबू सोनी, संजय सोनी, नरेंद्र कौशल, प्रकाश सराफ, आशीष सोनी, मनीष सोनी, सुनील सोनी, श्याम सोनी आमंत्रित थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *