Breaking
8 Nov 2025, Sat

आजादी : कन्याकुमारी से राजघाट नई दिल्ली तक साईकिल रैली, आज पहुंचेगी सिवनी

सिवनी। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार केरिपुबल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कन्याकुमारी से राजघाट नई दिल्ली तक साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। कन्याकुमारी से दिनांक 22/08/2021 से रैली प्रारंभ हो चुकी है जो कि नागपुर से चल कर दिनांक शुक्रवार 17 / 09 / 2021 को सांय 06 बजे सिवनी पंहुचेगी जिसमें न्यू अभिनव प्रयास संस्था सिवनी द्वारा रैली का स्वागत किया जाना है। कार्यक्रम निम्नानुसार है:

दिनांक 17/09/2021को रैली छिंदवाड़ा चौक से गांधी भवन होकर डूंडा सिवनी समृद्धि लान मंडला रोड सिवनी, साईकिल रैली स्वागत कार्यक्रम नागपूर रोड भारत पैट्रोल पंप के सामने, शाम 06 से 08 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम समृद्धि लान मंडला रोड सिवनी। 18 सितंबर को सुबह 08 बजे फ्लैग आफ कार्यक्रम समृद्धि लान मंडला रोड सिवनी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *