test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

फिर आदेगांव में दो बाइक की टक्कर, 1 मृत, 1 गंभीर

सिवनी। आदेगांव थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर से जहां 2 लोगों की मौत हुई व 2 युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस घटना को बीते अभी 1 सप्ताह भी नहीं हुए हैं कि सोमवार की रात आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

आदेगांव थाना प्रभारी राजेश दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदेगांव स्थित गैस एजेंसी के पास दो बाइक चालकों की आपस में टक्कर हो गई। सोमवार रात हुई इस दुर्घटना में एक बाइक चालक मदन पिता शनि इनवाती (36) निवासी गांव चिपकना की मौत हो गई, वहीं दूसरे बाइक चालक देवेंद्र मेहरा पिता झुन्नूलाल मेहरा (21) वर्ष निवासी पाटन गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचारार्थ लखनादौन हॉस्पिटल भर्ती किया गया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *