Breaking
13 Feb 2026, Fri

अनिश्चितकालीन धरनारत आंदोलनकारियों ने मक्का रख भाजपाइयों को 1850 दिलवाने की मांग रखी

सिवनी। देश मे केंद्र के द्वारा लाये गए काले कानून के विरोध में जहाँ लाखों ट्रैक्टर ट्राली के साथ किसान दिल्ली पहुँच कर आंदोलनरत है वही उसके समर्थन में स्थानीय बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा के सामने सर्वदलीय किसान मोर्चा किसान समन्वय समिति के सदस्य किसानों के साथ 14 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। बुधवार को धरने का 10 वे दिन किसान दिवस के दिन भी धरना चालू रहा। आज आंदोलन के समर्थन एक किसान मक्का लेकर आंदोलन स्थल पहुँच गया और भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के छुटभैये नेताओं को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाने की मांग रखी। किसान नेता हुकुम सिंह सनोडिया, ओबीसी नेता मोनू राय, छात्र नेता यीशु प्रकाश सहित कामरेड डीडी वासनिक आप के रघुवीर सनोडिया आप के राजेश पटेल ईश्वर सिंह राजपूत, अली एम आर खान, ओमप्रकाश बुर्डे, ओबीसी बेरोजगार मोर्चा अध्यक्ष रजनी गोखले, एटक प्रदेश उपाध्यक्ष किरण प्रकाश, किसान नेता शिवम सिंह बघेल, अधिवक्ता अहमद सइद कुरैशी, सहित कइयों वक्ताओं ने अपना उद्वबोधन दिया।

आज आंदोलनरत सर्व दलीय किसान मोर्चा व किसान समन्वय समिति के सदस्यों ने बताया गया कि जिस किसानों को धरना आंदोलन का किसान भाइयों से अभी अपील नही की गई है। हम सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुँचा रहे है कि हमारे सिवनी जिले के किसान औने पौने दाम में अपनी उपज बेचने मजबूर है। उत्पादन लागत मिल नही रही न्यूनतम समर्थन मूल्य तो दूर की कौड़ी है सरकार के नेता मंत्री सांसद विधायक उलटे सरकार की उपलब्धि गिना रहे और किसान हितैषी बता रहे है। किसानों की जमीनी पीड़ा को सरकार व भाजपा की सरकार के नुमाइंदे नही छुपा सकते। सत्य को कुचलने का सरकार व सरकार के नुमाइंदे चाहे जितना प्रयास करे वो सफल नही होंगे। जब तक केंद्र द्वारा लाये किसान विरोधी काले कानून सरकार वापस नही लेती व उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य गैरन्टी कानून नही बनाती यह धरना निरंतर चालू रहेगा। किसान दिवस की बधाई देते हुए आज के वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को याद किया जिन्होंने कहां था अन्नदाता किसानों “जब तक मीडिया मेरे खिलाफ लिखती रहेंगी, किसानों मै तुम्हारा रहूंगा!जिस दिन वे प्रंशसा करेंगे,समझ लेना मैं बिक चुका हूं!” किसान समर्थक वक्ताओं ने आज स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के सँदेश को समझते हुए किसानों को जागरूक होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *