test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

शनैः शनैः फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, आज मिले 6 मरीज, अब तक आंकड़ा पहुंचा 1460

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 22 दिसम्बर को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र में 2, कुरई में 3 तथा छपारा में 1 पॉजिटिव मरीज सहित कुल 6 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 9  मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  51416  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1460 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1408  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 42 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 38 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से किया जा रहा हैं।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *