https://youtu.be/XcPCYbkEGVo
सिवनी। बुधवार को बंडोल हरियाली तीज के रंग से सराबोर नजर आई। वहीं जिले समेत शहर में विभिन्न स्थानों पर हरियाली तीज की धूम रही। सावन आयो रे, चला चली सखी झूला झूले, झूला तो पड़ गए बांगा मै, तेरी आंख्या का यो काजल जैसे बॉलीवुड और लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह हरियाली तीज महोत्सव के आयोजन किए गए। हरियाली तीज पर तीज और सावन के प्रचलित लोकगीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और गले लगाया।


तीज महोत्सव में महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगाकर, हरे रंग का परिधान और वेषभूषा बनाकर एक दूसरे को तीज की शुभकानाएं दी। इस मौके पर श्रीमती अभिलाषा लाली दुबे, श्रीमती वंदना तिवारी, सुषमा चौबे, शिखा शर्मा, दीक्षा चौबे आदि महिलाएं मौजूद थी।


— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।