सिवनी। नगर के भैरोगंज क्षेत्र स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, स्कूल स्टाफ मौजूद थे। स्कूल परिसर में फलदार, छावंदार पौधे लगाए गए।
वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम बडोनिया ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी परिसर में आम, जामुन, नीम समेत अन्य पौधों का पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण के बाद वन विभाग के अधिकारी वन मंडल अधिकारी द्वारा स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थियों से मुलाकात कर वन महोत्सव एवं वृक्षों का हमारे जीवन पर्यावरण में क्या महत्व है इस विषय में विस्तार से बताया।
दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडलाधिकारी एसकेएस तिवारी ने बताया कि वन है तो हम हैं। साथ ही वर्तमान में कहीं अत्यधिक बारिश, बाढ़, पहाड़ों का गिरना-टूटना, अत्यधिक गर्म वातावरण होना, जंगलों में आग लगना यह सब पर्यावरण में तेजी से हो रहे बदलाव, ओजोन परत में छेद होना। यह सारा निर्भर करता है पेड़ पौधों के कम होने पर। इसीलिए धरती के एक संतुलन के लिए महती आवश्यकता है कि हम सभी पेड़ों के महत्व को समझें। इसके साथ ही कोरोना काल में पेड़ पौधों के महत्व ऑक्सीजन लेवल की महत्वता को भी लोग अब समझने लगे हैं। ऐसी स्थिति में सभी का यह दायित्व है कि जितना हो सके अधिक से अधिक पौधारोपण में सभी का योगदान बना रहे।

इस मौके पर दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल अधिकारी एस के एस तिवारी, उप वनमंडल अधिकारी सिवनी एलके वासनिक, वन परिक्षेत्र अधिकारी शुभम बडोनिया व वन स्टाफ मौजूद था। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एमके सिंह व समस्त शिक्षक गण मौजूद थे।





— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।