Breaking
17 Feb 2026, Tue

बरघाट के अरी में भाई ने की भाई की हत्या

सिवनी/बरघाट। खाना बनाने की बात को लेकर दो भाइयों में ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।

बरघाट के रिपोर्टर तरुण हिरनखेडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अरी थाना अंतर्गत ग्राम अरी के टिल्ली टोला में दो भाइयों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या गत रात्रि को मृतक खुमान सिंह उइके उम्र 36 वर्ष एवं आरोपी पिरते सिंह उईके पिता कालूराम उइके उम्र 42 वर्ष के बीच खाना बनाने को लेकर बड़े विवाद में दोनो भाइयों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान बड़े भाई पिरते सिंह ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दोनों भाई एक ही कमरे में रहते थे। सुबह पड़ोसियों द्वारा देखने पर इसकी सूचना दी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

थाना प्रभारी देवेंद्र उइके के निर्देशन में एएसआई थान सिंह शरणागत, आशीष ठाकरे, राकेश सोनवाने, लखन उइके घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच करते पुलिस अधिकारी
जांच करते पुलिस अधिकारी

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *