Breaking
20 Dec 2025, Sat

आखिर इतनी डरी सहमी क्यो है, सिवनी पुलिस व पुलिस परिवार!

https://youtu.be/-SkYKjUVAKg

सिवनी। देशभक्ति जनसेवा के सिद्धांत को लेकर पुलिस जवान रात दिन अपने कर्तव्य में लगे रहते हैं, जिससे लोग सकून से रह सके लेकिन जिले की पुलिस की इन दिनों नींद उड़ी हुई है।

ड्यूटी करके घर पहुंचने पर वे निश्चिंत होकर अपने घरों में सो भी नहीं पा रहे हैं। इसके साथ ही उनके परिजनों की भी स्थिति इसी प्रकार से बनी हुई है। इसके पीछे एक कारण है वह पुलिस क्वार्टर के आसपास उगी झाड़ी, गाजरघास।

इन गाजरघास, झाड़ी से विषैले सर्प कीड़े पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में घुस रहे हैं। पुलिस मैदान के पास रक्षित पुलिस अधिकारी क्वार्टर के आसपास बड़ी मात्रा में गाजरघास, खरपतवार उगी हुई हैं। 4 दिन पहले यहां पुलिस क्वार्टर में रहने वाले पुलिस कर्मचारी के घर नाग निकल गया था। नाग को देखते ही परिजनों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। किसी तरह से नाग को घर से बाहर तो किया गया लेकिन पुलिस क्वार्टर में रहने वाले परिजन व आसपास के अन्य पुलिस कर्मचारियों के परिजन रात में ठीक तरह से सो नहीं पाए। यहां आस-पास बड़ी मात्रा में घास उगने के साथ ही सुवर की आवाजाही की बनी रहती है।

साफ सफाई का अभाव – पुलिस लाइन में गंदगी गाजर घास के कारण का मुख्य कारण साफ सफाई का ना होना है। हालांकि इस मामले में साफ सफाई की व्यवस्था के नाम पर पुलिस कर्मचारियों से रुपए भी वसूले जाते हैं। सफाई शुल्क वर्ष में वसूला जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के खाते में साफ सफाई के मद में लगभग 5 लाख रुपए भी जमा है और इसके बाद भी पुलिस क्वार्टर के आसपास साफ सफाई नहीं होने से यहां रहने वाले पुलिस व उनके परिजन भय के वातावरण में अपना जीवन को गुजर-बसर करने मजबूर है।

जर्जर पुलिस क्वार्टर – वही जिला मुख्यालय में अनेक सरकारी क्वार्टर जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। नेता सुभाषचंद्र बोस स्कूल के पीछे पुरानी पुलिस लाइन की स्थिति और भी नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही लखनवाडा थाना परिसर के पास पुलिस सरकारी क्वार्टर अत्यधिक जर्जर स्थिति में हैं। यह स्थिति कुरई थाना परिसर उससे लगे पुलिस सरकारी क्वार्टर की भी देखने को मिल रही है। साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्र के पुलिस क्वाटर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। क्वाटर जाने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। बारिश के दिनों में कीचड़ भरे मार्ग से पुलिस कर्मचारी व उनके परिजनों को आना-जाना करना पड़ता है। पुलिस सरकारी आवास कमजोर जर्जर हो गए हैं। आवास के पीछे गंदगी, बदबू से सब परेशान है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी एक जगह भरा रहता है। गंदगी सड़ांध मारती बदबू के बीच परिजन बमुश्किल रहने मजबूर हैं।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा भी पुलिस लाइन क्वार्टर के आसपास फैली गंदगी गाजर घास की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं किए जाने के कारण नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *