केवलारी के बजरंग धाम हनुमान मंदिर में महिलाओं ने किया पाठ

सिवनी। श्रावण मास के लगते ही घर व मंदिरों में जगह जगह पूजा-पाठ का दौर शुरू हो जाता है। भगवान शिव का अभिषेक, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक जहां श्रद्धालुजन करते हैं, वही सुंदरकांड व राम चरित्र मानस पाठ का अखंड पाठ भी किया जाता है। इसी क्रम में केवलारी बस स्टैंड के पीछे बजरंग धाम में स्थित हनुमान मंदिर में श्रावण सोमवार के प्रथम दिन महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया।

पाठ करने पहुँची महिलाओं में श्रीमती चिंतामणि दुबे, सरोज तिवारी , मनोरमा दुबे, संध्या चौरसिया, सोना वर्मा, संतोषी तिवारी, अंजू तिवारी, आशी दुबे , कुमकुम तिवारी, माया पांडे आदि शामिल थी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *