देश धर्म मध्य प्रदेश सिवनी

प्राचीन श्रीहनुमान घाट में पधारेंगे महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद महाराज कल

सिवनी। प्राचीन श्री हनुमान घाट दलसाग़र तालाब, भेरौगंज में कल मंगलवार सुबह 10 बजे शारदा एवं द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के परम शिष्य निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर प्रज्ञानंद जी महराज पधारेंगे। उक्ताशय की जानकरी सामजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी कश्यप ऩे दी।

श्री कश्यप ने बताया क़ि इस अवसर पर गुरु चरण पादुका वंदन, पौधारोपण, सरोवर (जल तत्व) स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त ग्रंथ भवन क अवलोकन करेंगे। इनकी आगवानी हीरा कूल्हाडे, अंकित मालू, संजय शर्मा, शुभम राजपूत करेंगे।

उलेखनीय है जगतगुरु शंकराचार्य जी के प्रेरणा से जल तत्व के समीप अति प्राचीन श्री हनुमान घाट मे नगर सौंदर्यकरण एवं स्वछता अभियान के अन्तर्गत पर्यटन-आस्था केन्द्र के रूप से प्राचीन श्री हनुमान घाट विकसित हो रहा है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *