test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

10 से 90 साल के खिलाड़ियों ने खेल में  दिखाया दम

सिवनी। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भैरोगंज स्थित फुटबाल स्टेडियम मैदान में रविवार की आयोजित किया गया। एथेलेटिक्स में हर उम्र के खिलाड़ियों ने खेलों में हिस्सा लेकर हाथ आजमाए।

जिला एथलेटिक्स व मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में खेलों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने विभिन्न् स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इससे पहले अतिथियों की मौजूदगी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दोपहर 12 बजे विधिवत शुभारंभ किया गया।


शुभांरभ कार्यक्रम में जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी जी एस बघेल, मास्टर्स एथलेटिक संघ के अध्यक्ष जनक तिवारी, संभागीय खेल अधिकारी मकसूदा मिर्जा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष अजय बाबा पांडे, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद सोनी, कोतवाली थाना प्रभारी एमडी नागोतिया, शतरंज संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशल, सचिव श्रवण साहू, भाजपा नेता संजय संजू मिश्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।


सभी उम्र के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा – प्रतियोगिता में 10 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर खेलों में जौहर दिखाया।

कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत आयोजित खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के सचिव देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, 3504 मीटर दौड़ में सभी उम्र के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

3 हजार व 5 हजार मीटर पैदल चाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *