test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी चोरों ने की पार

सिवनी। विकासखंड केवलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत पांजरा के हनुमान मंदिर में रात्रि में चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी पार कर दी।

शुक्रवार को सुबह जब पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा तो मंदिर में रखी दान पेटी नदारद मिली। गांव के कोटवार बबलू ने बताया कि गांव निवासी हेमू शुक्रवार को सुबह गांव के तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन की भांति आज पूजा करने पहुंचे थे। तभी मंदिर में रखी दान पेटी नदारद मिली।

चोर ने इससे पहले दानपेटी का ताला तोड़ा। मंदिर में ही ताला पड़ा रहा। चोर ने पूरी दान पेटी उठाकर ले गए।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *