test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

उगली नाले में गिरी बाइक, 3 घायलों को,,,

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह एक बाइक में सवार होकर जा रहे बाइक चालक की बाइक से नियंत्रण हट जाने से बाइक नाला में जा गिरी। जिससे बाइक में सवार तीन लोगों को गंभीर रुप से चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल पुलिस केवलारी के विजेंद्र दुबे, सत्येंद्र ठाकुर व नगर रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचारार्थ केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक में रघुनंदन मसकोले, पवन कुसराम, हरिराम सुबह लगभग 4:00 बजे सोनखार जा रहे थे। तभी बाइक चालक का बाइक से नियंत्रण हट गया और बाइक उगली रोड स्थित भीमकुंड उगलीनाला में गिर गई। जिससे बाइक में सवार सभी तीनों को गंभीर रुप से चोटें आई हैं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *